जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में पहुंच बच्चों से पढ़ाई के विषय में की बात
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में पहुंच बच्चों से पढ़ाई के विषय में की बात
शिक्षकों को स्वच्छता और नियमित उपस्थिति पर दिए निर्देश
संवाददाता मथुरा
मथुरा में जिलाधिकारी सीपी सिंह हर स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्शाते दिखाई देते हैं चाहे शिक्षा का मंदिर हो स्वास्थ विभाग, या जनपद में बनी गौशालाओं में अचानक निरीक्षण करने पहुंचते है जिसके कारण जिले के हर विभाग के कर्मचारियों में भय बना रहता है जो एक सफल अधिकारी के लक्षणों को प्रगट कर जनता में शासन के प्रति विश्वास को जागृत करता है।
आज अचानक जिलाधिकारी सीपी सिंह ने विकास खंड मथुरा के माधोपुर प्राथमिक विद्यालय, और भगत सिंह विद्यालय पुलिस लाइन पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए साथ ही विद्यालय परिसर में हैंडपंप, फर्नीचर, शौचालय, और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया उनके द्वारा कहा गया कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अध्यापकों का दायित्व है, जिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में सभी बच्चे स्कूल की यूनिफार्म में पढ़ने आए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली साथ ही अध्यापकों के भी हाजिरी रजिस्ट्रार को चैक किया गया, जिलाधिकारी ने शिक्षकों को कहा कि विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने के उपाय किए जाए, जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंच कर बच्चों से पढ़ाई के विषय में वार्ता की , जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की पढ़ाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए , उनके द्वारा कहा गया कि बच्चों को समय से पढ़ाई करने के लिए जागरूक किया जाए जिलाधिकारी सीपी सिंह द्वारा कक्षा में बच्चों से पहाड़े सुने साथ ही सामान्य ज्ञान संबंधित सवाल पूछे, विद्यालय परिसर में बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
Comments
Post a Comment