मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ 





5 वर्ष की आयु से लेकर 80 साल के वृद्ध व्यक्तियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग



उत्तर प्रदेश शतरंज फैडरेशन की बेरुखी से आयोजकों में मायूसी 


गोपाल चतुर्वेदी मंडल ब्यूरो चीफ मथुरा 



 वृन्दावन(मथुरा)। श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन में उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे विशाल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ दो दिन चलने वाले इस शतरंज प्रतियोगिता के महासमर में देश के कौने कौने से प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा वृंदावन के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत शर्मा और मथुरा के प्रमुख उद्योगपति महेश पाठक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वृन्दावन के शांति सेवा धाम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का आयोजन कर रहे संस्था के चेयरमैन डॉ विनोदम चतुर्वेदी द्वारा इस आयोजन को उत्तर प्रदेश लेवल पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्तर प्रदेश में शतरंज के खेल में लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कराया प्रदेश में तमाम ऐसे शतरंज के खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस खेल में महारत रखते हैं पर प्रदेश सरकार द्वारा इस प्राचीन खेल के प्रति कोई आयोजन इस प्रकार का नहीं कराया जाता जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिल सके साथ ही विश्व पटल पर खेल के स्वरूप को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा जा रहा है जिससे छोटे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सफलता नहीं मिल पाती इस आयोजन के माध्यम से डॉक्टर विनोदम चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के तमाम छुपे हुए शतरंज खिलाड़ियों को उभारने का कार्य कर इस प्राचीन खेल को आधुनिक शैली के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे हैं वैसे ये काम उत्तर प्रदेश सरकार के शतरंज फैडरेशन को करना चाहिए पर राजनीति से प्रेरित फैडरेशन इस खेल के प्रति उदासीनता का परिचय देता रहा है जिसका जीता जागता प्रमाण इस बात से भी स्पष्ट मिलता है कि उत्तर प्रदेश में शतरंज के खेल को बढ़ाने के लिए आयोजन कर्ताओं को सरकार द्वारा सहयोग ना करते हुए कार्यक्रम से दूरी बनाना इसका जीता जागता उदाहरण है।
कार्यकम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाने पहुंचे मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश शतरंज फैडरेशन के इस अड़ियल रवैए पर उच्च अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया और डॉक्टर विनोदम चतुर्वेदी के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए इस खेल को निरंतर आगे बढ़ाने के लि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मथुरा के उद्योगपति  एवं राजनेता महेश पाठक ने डॉक्टर विनोदम चतुर्वेदी के इस प्रयास को अद्वितीय बताते हुए कहा उत्तर प्रदेश में शतरंज के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है इस खेल को विश्व पटल पर ले जाने के लिए तकनीक के साथ साथ नई नियमावली को खिलाड़ियों को सीखने से आज के दौर में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर आसानी होगी।
इस आयोजन में 5 वर्ष के बालक से लेकर 80 साल तक के वृद्ध व्यक्तियों के मध्य मुकाबला कराया गया ये आयोजन कई राउंड की कोशिश के बाद कल शाम अपने अंतिम मुकाम पर पहुंचेगा जो फाइनल विजेता बनकर आएगा उसे ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित समिति की ओर से 15 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी सभी विजेता खिलाड़ियों को उचित इनाम भी दिया जाएगा प्रतियोगिता में शामिल देश के कौने कौने से आए प्रतिभागियों को रहने खाने का पूरा प्रबंध आयोजन समिति द्वारा किया गया प्रतियोगिता में उपस्थित हुए खिलाड़ियों के अभिवावकों द्वारा आयोजन समिति की व्यवस्था और इस प्रकार के आयोजन कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार को संज्ञान लेना चाहिए कि इस तरह के बड़े आयोजन कर्ताओं का पूर्ण समर्थन करे जिससे प्रदेश में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सके जिससे देश और प्रदेश में खिलाड़ी इस खेल के माध्यम से नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि जीवन जी दिल्ली मनीष चतुर्वेदी  मुंबई कमल पाठक मथुरा यज्ञदत्त चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, गोपेश्वरनाथ पंकज, नकुल चौधरी,अनूप चतुर्वेदी, राहुल उपाध्याय, परविंदर वर्मा आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार