मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'
मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'
-मां यमुना तट पर हुआ राष्ट्रीय सनातन समाज पार्टी का गठन
मथुरा। स्वयंसेवक नहीं, राष्ट्रसेवक बनें, राजनीतिज्ञ नहीं राष्ट्रनीतिज्ञ बनें के भाव को आत्मसात करके सनातन समाज की लोकतांत्रिक सेवा हेतु "राष्ट्रीय सनातन समाज- पार्टी ( आरएसएस पार्टी) की प्रथम बैठक 8 अगस्त 2025 शुक्रवार सायं पुण्यतीर्थ विश्राम घाट स्थित हनुमानगढ़ी पर संपन्न हुई।
सभी संस्थापक सदस्यों ने मां यमुना का षोडापच्चार पूजन कर दुग्ध एवं सामग्री भोग अर्पण किया।
प्रथम गठन बैठक मैं सर्वसम्मति से यमुना पुत्र मुकेश बालकृष्ण को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी।
आरएसएस पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना पुत्र मुकेश बालकृष्ण ने सभी संस्थापक सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए नवीन राजनीतिक पार्टी के गठन के कारण को बताते हुए कहा की वर्तमान में मां यमुना का जल जो हमारा हक है, उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने बेच रखा है ।
जिसकी कोई चर्चा नहीं करते। हजारों करोड़ों रुपए जल शुद्ध के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया । मथुरा मंडल ब्रज चौरासी कोस के अस्तित्व ,मान सम्मान एवं उसकी पहचान को मिटाने में ब्रज तीर्थ विकास परिषद जैसे संस्थान निरंकुश होकर लगे हुए हैं। प्रभु श्री कृष्ण की जन्म स्थान वृंदावन और राधा जी की जन्म स्थान बरसाना सरकारी कागजों में दर्ज कर दिया गया है। जो मुगल काल में भी नहीं हुआ जो वर्तमान सरकार और नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है।
सुनील पांडे एडवोकेट ने अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कोई भी प्रश्न उठाने के लिए, बोलने के लिए तैयार नहीं है। राजनीतिक दल सत्ता पाने के बाद समाज की सेवा उनकी समस्या और समाधान से कोई सरोकार नहीं रखते। जिसके कारण लोकतंत्र की ताकत पंगु हो रही है।
लक्ष्मीकांत दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आरएसएस पार्टी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना उसका समाधान करवाना साथ ही साथ सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में सदस्यों को जोड़कर संगठन का गठन करेगी।
कपिल यादव एवं गोपाल चतुर्वेदी ने कहा की लोकतंत्र आत्मनिर्भर जब ही होसकता है, जब विपक्ष सशक्त हो । हमारी पार्टी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए मां यमुना के आशीर्वाद लेकर जनता जनार्दन के मध्य जाएगी और उनकी सेवा कर अपने आप को गौरांवित महसूस करेगी।
राम मोहन शास्त्री गोलू पंडित ने सभी को यमुना पूजन कराया।
चतुर्वेदी समाज के सरदार गोपालनाथ चतुर्वेदी, राजू चतुर्वेदी, दाऊजी चतुर्वेदी, सत्येंद्र नाथ चतुर्वेदी, पोपट चतुर्वेदी आदि ने पार्टी के गठन पर हार्दिक बधाई और आशीर्वाद प्रदान किया।
Comments
Post a Comment