यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद हुआ वृंदावन मै क्रूज का संचालन

*यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद हुआ वृंदावन मै क्रूज का संचालन*

 *लोकार्पण के बाद बमुश्किल चला 4 दिन बार बार आ रही अड़चन पर्यटकों मै दिखी मायूसी* 

*गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा*

वृंदावन में यमुना का बढ़ता जलस्तर क्रूज के संचालन में बाधा बन गया। सोमवार सुबह केवल क्रूज ने दो चक्कर लगाए। करीब 64 सवारियों ने क्रूज का लुत्फ उठाया। कंपनी ने जिला प्रशासन से गोकुल बैराज के गेट खोलकर यमुना का जलस्तर कम करने की गुहार लगाई, पर एक नहीं चली। इसके चलते संचालन बंद करना पड़ा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्रूज का लोकार्पण करने के बाद यमुना में केवल चार दिन ही संचालन हो सका। कभी यमुना का बढ़ता जलस्तर बाधा बन रहा है तो कभी स्टाफ और चालक की छुट्टी भारी पड़ने लगी है। हालांकि सोमवार को क्रूज ने सुबह 7:30 और 9:30 बजे दो चक्कर लगाए। इस समय दो चक्कर में क्रूज में केवल 64 सवारी ही मिल सकी। यमुना के बढ़े जलस्तर के चलते सवारी भी सैर करने के लिए घबराती दिखीं, फिर भी दो चक्कर का संचालन कंपनी ने किया।
चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि यमुना में बढ़ता जलस्तर सोमवार को क्रूज संचालन में बाधा बना, फिर भी क्रूज ने दो चक्कर लगाए। इन दो चक्करों में करीब 64 सवारियों ने सैर की। हालांकि जिला प्रशासन से यमुना का जलस्तर कम करने के लिए गोकुल बैराज खोलने के लिए गुजारिश की गई, पर नाकामी हाथ लगी। फिलहाल यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को स्थिति के मुताबिक ही संचालन किया जाएगा।

*यमुना में दीपक जलाने से क्रूज में हुए छेद*

यमुना में दीपक जलाना क्रूज के लिए महंगा पड़ गया। इसके चलते क्रूज में छेद हो गए, जिससे काफी नुकसान तो नहीं हुआ, पर कंपनी को दिक्कत हुई है। चेयरमैन राहुल शर्मा का कहना है कि मंगलवार को क्रूज को दुरुस्त कर दोपहर में क्रूज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार