हिन्दू महासभा ने होली पर भाषा , जाति , प्रांत और पंथ से ऊपर उठकर धर्मयुद्ध से जुड़ने का आह्वान किया - गोपाल चतुर्वेदी

हिन्दू महासभा ने होली पर भाषा , जाति , प्रांत और पंथ से ऊपर उठकर धर्मयुद्ध से जुड़ने का आह्वान किया - गोपाल चतुर्वेदी 

      अखिल भारत हिन्दू महासभा ने होलिका दहन पर देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है । ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर होली पर्व पर देशवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि की मंगलकामना की । 
      वीडियो संदेश मे राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू समाज से जातिवाद , प्रांतवाद , भाषावाद और पंथवाद की बेड़ियों को तोड़कर सनातन धर्म और हिन्दू समाज को सशक्त बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि विभिन्न वादों में विभाजित हिन्दू समाज जेहादियों और विधर्मियों का आसानी से शिकार हो रहे हैं । जिस दिन हिन्दू समाज उपरोक्त चारों वाद से मुक्त होकर एकता के सूत्र में बंध जाएगा , उसी दिन भारत भूमि विधर्मियों और जेहादियों से मुक्त होकर पुनः सोने की चिड़िया और विश्वगुरु बन जाएगी ।
     गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने होली पर हिन्दू समाज से हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध से जुड़कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने और संकल्प को साकार करने के लिए आगे आकर नेतृत्व करने का आह्वान किया । गोपाल चतुर्वेदी ने देशवासियों के नाम अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सभी देशवासी होलिका में अपना अपना अहंकार और तामसी प्रवृति का दहन कर अपने धर्म और देश को समृद्धशाली बनाए तथा अपने सात्विक विचारों से अपने जीवन को सुखमय बनाएं ।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार