रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा वीर सावरकर के अधूरे मिशन को साकार करेगी - डॉक्टर प्रियंका

रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा वीर सावरकर के अधूरे मिशन को साकार करेगी - डॉक्टर प्रियंका

       लखनऊ , अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में वीर सावरकर के अधूरे मिशन को साकार करने का संकल्प लिया । हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि वीर सावरकर देश विभाजन के बाद खंडित भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाना चाहते थे , किंतू तत्कालीन कांग्रेसी नेताओं की छद्म धर्मनिरपेक्षता की नीतियों के चलते वीर सावरकर का यह मिशन अधूरा रह गया । उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के शासनकाल में  हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी के नेतृत्व में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का वीर सावरकर के अधूरे मिशन को पूरा किया जाएगा और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा ।
      यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी । उन्होंने बताया कि लखनऊ में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल ने हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को हिन्दू महासभा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान उन्हे सदैव हिन्दू महासभा की नीतियों और वीर सावरकर की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रेरित करेगा । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा का संगठनात्मक विस्तार और मातृशक्ति को हिन्दू राजनीति से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है । इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ के शुभम वैश्य को प्रदेश मीडिया प्रभारी का नियुक्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।
       डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करते हुए कहा कि भारत को खंडित करने , पाकिस्तान का निर्माण करने और हजारों किलोमीटर का भारतीय भूभाग पाकिस्तान और चीन को उपहार में देने वाली कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नाम पर देशवासियों को गुमराह करने और देश की पहली राष्ट्रवादी और हिंदुत्ववादी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा कांग्रेस के इस षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपने कार्यकर्ताओं के दम पर रोकने का अभियान चलाएगी । 
      हिन्दू महासभा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता धनंजय पांडेय ने डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने की सिंह गर्जना का स्वागत करते हुए कहा कि इस अभियान में हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके सहयोग के सदैव खड़ा है । हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें और प्रदेश कार्यकर्ताओं को गर्व है कि डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने मातृशक्ति के साथ कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ढकोसले का विरोध करने का संकल्प लिया है । उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता सदैव उनके साथ हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार