*समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है । प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में करेंगे कल्कि पीठ धाम में प्राण प्रतिष्ठा , हिन्दू महासभा को मिला आमंत्रण
अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला इकाई हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को संभल जनपद के कल्कि पीठ धाम में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा *समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है । प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे*
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला अपने समर्थकों के साथ संभल पहुंची और कल्कि पीठ धाम के पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन से भेंट की । उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णन को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया । आचार्य प्रमोद कृष्णन ने उन्हें यशस्वी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया ।
बी एन तिवारी ने बताया कि डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने अचार्य प्रमोद कृष्णन को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन उपाध्याय के भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के हस्ताक्षर अभियान से अवगत करवाते हुए उनसे समर्थन मांगा । राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि की हैसियत उपस्थित रहते हुए हिन्दू महासभा का प्रतिनिधित्व करेंगी ।
जारी बयान के अनुसार डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने अचार्य प्रमोद कृष्णन से भेंट वार्ता के बाद कहा कि उनसे वार्ता सकारात्मक रही , जिसके दूरगामी परिणाम से राष्ट्र और सनातन धर्म सशक्त बनेगा । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी के मार्गदर्शन में सनातन भगवा ध्वज वाहिका बनी हैं । वो अपनी समर्पण भावना और निष्ठा से हिन्दू महासभा की नीतियों और वीर सावरकर की विचारधारा के साथ *" जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई "* का संदेश घर घर और जन जन तक पहुंचाते हुए भगवा का परचम पूरे देश में लहराएंगी ।
Comments
Post a Comment