मोदी का मथुरा में आना तो है बहाना मीराबाई के नाम पर मेवाड़ पर है निशाना l

गोपाल चतुर्वेदी 
जिला सम्वाददाता 
मथुरा I 
भारत की राजनीति में मोदी शाह की जोड़ी जो काम कर रही है उसे समझ पाना बढ़े बढ़े आजके राजनीतिक सूरमाओं के वस की बात नहीं है I इसी कारण मोदी राजनीत में दो दशकों से अजेय रहे हैं I 23 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी का मथुरा आना उनके राजनीतिक शातिर दिमाग कि ही उपज है I राजस्थान की सीमा से सटे मथुरा को इस वक़्त चुना और राजस्थान के नागरिकों के दिलों में आस्था की भावना रखने बाली महान कृष्ण भक्त मीराबाई के कार्यक्रम में शिरकत कर राजस्थान की जनता के मन में भावनात्मक लगाव जगाने की कोशिश की जा रही है I राजस्थान के चुनाव में लोगों का मानना है I कि जिसने मेवाड़ जीता वो सत्ता के शिखर पर काबिज होगा I 
*भाजपा का मेवाड़-वागड़ पर फोकस*
भाजपा इस चुनावी क्षेत्र की 28 सीटों पर फोकस कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी दो यहां दौरे पर आ चुके हैं। आचार सहिंता लगने से पहले मोदी चित्तौड़गढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी थी। वहीं, हाल ही मैं पीएम मोदी ने उदयपुर का दौरा कर एक बार फिर यहां के मतदाताओं को साधने का प्रयास कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक भी यहां लगातार दौरे कर रहे हैं। 
उदयपुर की आठ सीटें I 
गोगुंदा,झाड़ोल,खेरवाड़ा,उदयपुर ग्रामीण,उदयपुर शहर,मावली,वल्लभनगर,सलूंबर 
*चित्तौड़गढ़ में पांच सीटें *
कपासन,बेगूं,चित्तौड़गढ़,निंबाहेड़ा,बड़ीसादड़ी ,
*बांसवाड़ा की 5 विधानसभा सीटें*
घाटोल,गढ़ी,बांसवाड़ा,बागीदौरा,कुशलगढ़,
*डूंगरपुर की चार विधानसभा*
डूंगरपुर,आसपुर,सागवाड़ा,चौरास,इसके अलावा राजसमंद ,   नाथद्वारा,कुंभलगढ़,प्रतापगढ़ ,भीम, धरियाव इन सीटों पर मथुरा में बैठ कर निशाना साधा जायेगा मोदी भली भांति जानते हैं कि राजस्थान के मन में मीराबाई के प्रति जो श्रद्धा मौजूद हैं उसे इस कार्यक्रम में शिरकत कर भुनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार