कौमी एकता मंच मथुरा के संरक्षक कामरेड उपवन दत्त को दी भावभीनी श्रद्धांजली

कामरेड उपवन दत्त सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक चेतना और वेदांत दर्शन के स्तंभ थे .
------------------------------------------------
गोपाल चतुर्वेदी
मथुरा 
______________________________


मथुरा, 26 नवंबर . ' कौमी एकता मंच मथुरा के संरक्षक उपवन दत्त चतुर्वेदी सांप्रदायिक सौहार्द और जनपक्षधरता के वैचारिक स्तंभ थे । उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है ।' स्थानीय गोपाल गंज भरतपुर गेट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अनेक सामाजिक राजनैतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया ।
  अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी समिति और कौमी एकता मंच मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य का. गफ्फार अब्बास, भाकपा ( माले ) के जिला मंत्री का. गिरधारी लाल चतुर्वेदी , भाकपा (माले) के राज्य समिति सदस्य का. नसीर शाह, माथुर चतुर्वेदी परिषद के संजय चतुर्वेदी, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मनोज गौड़, पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन कांट्रेक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट के उपाध्यक्ष बीएम मेहता, सचिव जनक, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन राजेश दीक्षित, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष ठा मदन गोपाल सिंह एवं सचिव गोपाल गौतम आई , बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व सचिव अरविंद सिंह, रालोद के एल के गौतम एडवोकेट, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी के सुशील सागर एडवोकेट, कौमी एकता मंच मथुरा के पूर्व सचिव शाकिर हुसैन , पूर्व एडीजीसी ( क्रिमिनल ) शिवकुमार, साहित्यकार सईद अहमद सईद, रालोद नेता कायम कुरैशी, वरिष्ठ अधिवक्ता जहीर आलम , आरटीआई कार्यकर्ता उमाशंकर शर्मा, एआईएसएफ नेता रवि शर्मा, बालाजी चतुर्वेदी, गजानंद चतुर्वेदी, अश्विनी कुमार, अनुराग चतुर्वेदी, विकाश चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी एडवोकेट, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खलीफा जमालुद्दीन और श्रीमती अनुजा चतुर्वेदी, गिर्राज महाराज कालेज ऑफ लॉ के निदेशक आशुतोष शुक्ला एडवोकेट, यादव महासभा और समाजवादी पार्टी के नेता प्रहलाद यादव  सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपवन दत्त चतुर्वेदी के सामाजिक राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए । सभा का संचालन वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता शिवदत्त चतुर्वेदी ने करते हुए उपवन दत्त को वेदांत वेत्ता और मनीषी कहा । उपवन दत्त के छोटे भाई मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट और भतीजे जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट 'उत्कर्ष'  तथा जामाता आशीष पाठक ने आभार व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार