लोकदल समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी सागर चतुर्वेदी को मिल रहा भारी जन समर्थन

गोपाल चतुर्वेदी 
जिला संबाददाता 
मथुरा I 
मथुरा I नगर निकाय चुनावों में वार्ड नंबर 64 के जन प्रिय उम्मीदवार सागर चतुर्वेदी को भारी जन समर्थन मिल रहा हैं अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों से मिल कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुन कर उनके निदान का भी रास्ता बताया जा रहा है सागर चतुर्वेदी का कहना है अगर क्षेत्र में समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी है I 
सागर चतुर्वेदी का कहना है कि जो समस्या वार्ड की जनता की है वह मेरी अपनी भी समस्या है I मे समस्याओं से भागने बाला नहीं हू वार्ड की जनता के सहयोग से आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने की ताकत रखता हूं I आपने कई लोगों को मोका दिया जिन्होंने बदले में आपको नजरअंदाज किया आपने अभी तक कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल में भी अपने क्षेत्र का हाल देखा आपके वोट की खातिर जीत कर हमेशा आपको ही उल्टा जलील किया गया वार्ड 64 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मीठे पानी ,साफ सफ़ाई,और बंदरों की भयंकर समस्या है I 
वार्ड की जनता का आशीर्वाद मिलता है तो मेरी प्राथमिकता इन समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर कराने की होगी वार्ड में फ्री हेल्थ कैम्प बच्चों की शिक्षा के लिए निशुल्क स्कूलों की भी व्यवस्था करने का काम आपके आशीर्वाद से कराया जायेगा I 
वार्ड के प्रत्येक नागरिक को सरकारी सुविधा दिलाने में सहयोग किया जायेगा पूर्व के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं को रेवड़ी की तरह अपनों को दिलाई गयी 
सागर चतुर्वेदी ने अपने जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड के हर एक नागरिक के दुख सुख में आपकी सेवा में तत्पर रहूँगा I जनसंपर्क अभियान में अशोक चतुर्वेदी, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी ,राकेश चतुर्वेदी, भोलु सारस्वत, गणेश चतुर्वेदी, होलू गुरु, दीपक चतुर्वेदी, संजू चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे 


Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार