चतुर्वेदी समाज के होली डोले में उड़ा रंग, अबीर और गुलाल, शहर हुआ रंगों में सराबोर मथुरा की सड़कों पर दिखा अद्भुत नज़ारा I
गोपाल चतुर्वेदी
जिला सम्वाददाता I
मथुरा I
माथुर चतुर्वेद परिषद ने मंगलवार शाम भव्य होली का डोला शहर में निकाला. रंग, अबीर और गुलाल से पूरा शहर होली के रंगों में सराबोर दिखाई दिया. प्रतिवर्ष की भांति यह होली डोला शहर के विश्रामघाट से परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक की अगुवाई में निकाला गया. रंग, अबीर, गुलाल उड़ाते नाचते-गाते युवा होली की मस्ती में झूम रहे थे. इस होली के आयोजन का देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं पर्यटकों ने भी गुलाल लगाकर जमकर आनंद उठाया तथा सेल्फी भी ली.
माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में चतुर्वेदी समाज का डोला निकाला गया. चतुर्वेदी समाज का डोला छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, चौक बाजार, घीया मंडी होता हुआ पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पहुंचा. इस डोले में सर्वप्रथम ऊंट, ढोल गणेश जी की झांकी और कई डीजे के सांस्कृतिक गानों के साथ लोक नृत्य करते हुए चल रहे थे.
महेश पाठक ने बताया कि चतुर्वेदी समाज की परम्पराओं को जीवित रखने के लिए आगे आने वाले समय में चतुर्वेदी समाज की होली की तानों को और वृहद रूप में आयोजित किया जाएगा
और सभी अखाड़ों को पुन: होली की तान के लिए जागृत किया जाएगा.
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने इस मेले में सहयोग करने वाले सभी बंधुओं का हार्दिक आभार किया और होली की सभी को शुभकामनाएं दी.
Comments
Post a Comment