आधी रात को पति- पत्नी में हुआ झगड़ा,पति ने लगायी फांसी I


गोपाल ✒️ चतुर्वेदी 
जिला सम्वाददाता 
मथुरा I 
मथुरा के वृंदावन में पत्नी के साथ आधी रात को हुए झगड़े के बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया। झगड़े के बाद पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। उधर पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। देर तक जब पति की कोई आवाज नहीं आई, तो वह कमरे में पहुंची। पति का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वृंदावन के रुक्मणी विहार के फ्लैट नंबर-51 निवासी आकाश का बीती रात पत्नी कुमकुम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने कमरे में जाकर पंखे के हुक में फंदा डालकर फांसी लगा ली। पत्नी को इसकी जानकारी उस समय हुई जब रात को उठी। दूसरे कमरे में पति को लटके देख उसकी चीख निकल गई। 
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 
सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आकाश को हॉस्पिटल ले गए, जहां रात में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि आकाश शादियों में स्टेज पर फूलों की सजावट करने का काम करता था।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार