मथुरा में युवक की हत्या से दहशत:पहले लाठी डंडों से पीटा फिर मार दी गोली, पुलिस तलाश रही हत्यारों को
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️
जिला सम्वाददाता ✍️
मथुरा I
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में युवक की सरे राह हत्या से सनसनी फैल गई। युवक स्कूल वैन चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। हत्या का आरोप फाइनेंस कंपनी के लिए उगाही करने वाले लोगों पर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
वृंदावन कोतवाली इलाके के रतन छतरी का रहने वाला 32 वर्षीय लखन निषाद एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 15 वर्ष पहले हुई लखन की शादी के बाद 2 बेटा ,2 बेटी हैं। लखन की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
लखन रविवार की रात करीब 1 बजे अपनी इको कार को एक आश्रम में खड़ी कर घर आ रहा था। घर से 500 मीटर दूर पहुंचा था कि तभी वहां पहले से उसका इंतजार कर रहे पवन पहलवान और उसके साथियों ने लखन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने पहले उसकी लाठी डंडों से पिटाई की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक के चाचा के बेटे सत्यदेव ने बताया कि लखन ने कुछ दिन पहले अपनी पुरानी गाड़ी को बेचा था। इसकी बकाया किश्तों को लेकर फाइनेंस कंपनी के लिए उगाही करने वाले पवन पहलवान और उसके साथी धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने 5 दिन पहले भी फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।लखन के साथ मारपीट और फिर गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा तो लखन सड़क पर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे
परिजन लखन को लेकर तत्काल के डी मेडिकल कॉलेज ले कर गए। जहां काफी देर तक डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन लखन बच नहीं सका।वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी लेने के बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को तलाशना शुरू कर दिया।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर ले कर मुकद्दमा लिखा जा रहा है,शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Comments
Post a Comment