मथुरा: पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक को गोली लगी
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️
जिला सम्वाददाता ✍️
मथुरा I
बरसाना (मथुरा)। कस्बे में सराफा बाजार की रेकी करने आ रहे दो बदमाशों से राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने घायल सहित दो बदमाश पकड़े है। सीएचसी बरसाना में घायल बदमाश को भर्ती कराया है। दो तमंचे व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है
।सोमवार को थाना प्रभारी प्रमोद पंवार को सूचना मिली कि दो अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे बरसाना में सराफा बाजार की रेकी करने राजस्थान के कामा बॉर्डर के गांवों के रास्ते आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने हाथिया चौकी इंचार्ज अरविंद पूनिया व नंदगांव चौकी इंचार्ज सिंघराज सिंह के साथ बॉर्डर के समीप सुनहरा गांव के पास बरसाना की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस बाइकों को आड़ा तिरछा खड़ाकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। शाम छह बजे बाइक पर दो बदमाश आए और वह रोड पर खड़ी आड़ी-तिरछी बाइकों को देखकर भागने लगे।पुलिस टीम के पीछा करने पर कच्चे रास्ते में बदमाशों की बाइक फिसल गिर गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को अन्य पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम गजेंद्र निवासी कोठेतिरया थाना जेवर गौतमबुद्धनगर व दूसरे बदमाश ने अपना नाम राधे उर्फ कन्हैया उर्फ सुखवीर निवासी रसूलपुर फाटक हरिनगर कॉलोनी जिला पलवल बताया। पकड़े गए बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
Comments
Post a Comment