कन्या विवाह आवेदनों की घर घर होगी जांच, दलालों से बचें
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️
जिला सम्वाददाता ✍️
मथुरा I
उत्तरप्रदेश मथुरा I सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने कहा है कि 27 फरवरी को श्रम विभाग द्वारा मंडलीय मुख्यालय आगरा में निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मथुरा से भी पात्र निर्माण श्रमिकों को भी लाभान्वित किया जाना है. श्रमिक आवश्यक कागजात सहित सीधे आवेदन करें और दलालों के चक्कर में नहीं फंसें. सभी आवेदनों की श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा स्थलीय, घर-घर आभिलेखिक जांच कराई जा रही है.पाल ने बताया कि बीओसी बोर्ड श्रम विभाग की सभी योजनाओं का पात्रों को पूरी तरह निशुल्क लाभ दिया जाता है. पात्र निर्माण श्रमिकों के आवेदन पत्र आनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से प्राप्त किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र लिए जाएंगे. श्रमिकों से अपील है कि वह किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय द्वारिकापुरी मथुरा में संपर्क कर सकते हैं. किसी असामाजिक तत्व या दलाल टाइप के लोगों के बहकावे में न आएं. यदि किसी अवांछित व्यक्ति द्वारा धन की मांग की जाती है तो उसके विरुद्ध संबंधित थाने में शिकायत अवश्य दर्ज कराएं.
Comments
Post a Comment