कोई सड़क तो हो सुकून के सफर की शहर में चारो तरफ जाम ही जाम सारी व्यवस्था हो रही फेल "

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️ 
जिला सम्वाददाता ✍️ 
मथुरा I 
मथुरा। कोई घर से समय से निकलने पर भी कार्यालय देरी से पहुंच रहा है तो छात्र-छात्राएं बस के घंटों जाम में फंसने के कारण समय से घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। शहर में जिधर भी चले जाओ, जाम मिल जाएगा। कोई सड़क होगी, जिस पर जाम के हालत न बने हों। प्रमुख चौराहे और तिराहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने की जहमत तक नहीं उठाते।जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक गली-मोहल्लों का सहारा लेते हैं। गलियों से दोपहिया वाहन तेजी से निकलने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। यातायात पुलिसकर्मी ऑनलाइन चालान, नकद जुर्माना वसूलने के साथ क्रेन से श्रद्धालुओं के वाहनों को ले जाने में तो मशगूल दिखाई देते हैं, पर जाम खुलवाने में उनकी रुचि नहीं दिखती है। रविवार को भी जाम के कुछ ऐसे ही हालात शहर में दिखाई दिए।जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक गली-मोहल्लों का सहारा लेते हैं। गलियों से दोपहिया वाहन तेजी से निकलने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। यातायात पुलिसकर्मी ऑनलाइन चालान, नकद जुर्माना वसूलने के साथ क्रेन से श्रद्धालुओं के वाहनों को ले जाने में तो मशगूल दिखाई देते हैं, पर जाम खुलवाने में उनकी रुचि नहीं दिखती है। रविवार को भी जाम के कुछ ऐसे ही हालात शहर में दिखाई दिए।
शहर में जिधर जाएं, जाम में फंसे बिना नहीं रहते हैं। इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह जाम अब नासूर बनने लगा है। कब मुक्ति मिलेगी।
कपिल राजपूत, कच्ची सड़क
प्लानिंग पर पानी फिरा
हर बार जाम से मुक्ति के लिए प्लानिंग बनाई जाती है, पर पुलिस पानी फेर देती है। नो एंट्री में वाहनों को प्रवेश कराने के साथ ही पुलिस वसूली भी करती है।
-दिनेश चौधरी, कंकाली
दिलाएंगे जाम से मुक्ति
शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिस मुस्तैदी की गई है। निरंतर लगने वाले जाम को खुलवाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जल्द नई प्लानिंग करके शहर को पूरी तरह से जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।
-देवेश कुमार शर्मा, एसपी ट्रैफिक
मुख्य मार्गों से लेकर गलियां और चौराहों पर रहे जाम के हालात
वृंदावन। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में जाम के हालात से लोग परेशान हैं। पुलिस की व्यवस्था फेल नजर आ आई। मथुरा मार्ग और छटीकरा मार्ग पर रविवार को जाम के हालात रहे।
रविवार को हजारों की संख्या में भक्त ठाकुर श्रीबांके बिहारी सहित अन्य मंदिरों के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे। यहां उन्हें सड़कों पर लगे जाम का सामना करना पड़ा। शहर को जोड़ने वाले मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम के हालात रहे। गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। ऐसी ही स्थिति वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर भी रही। मल्टी लेबल पार्किंग पर वाहनों को खड़ा कराने के कारण वाहनों की लाइन लग गई। यहां तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में कम पार्किंग को भरवाने में व्यस्त दिखे। इधर शहर के अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, विद्यापीठ चौराहे से इस्कान रोड पर ई-रिक्शा और टेंपों के कारण जाम के हालात बने रहे। सामाजिक कार्यकर्ता पंडित रमेश पुजारी ने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक नगर के इस्कान रोड पर जाम के हालात रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार