*बृज की होलीः राधावल्लभलाल ने भक्तों संग खेली गुलाल की होली, दिव्य होली के साक्षी बने देश-विदेश से आए श्रद्धालु*

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️ 
जिला सम्वाददाता ✍️ 
मथुरा I 
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित राधावल्लभ मंदिर में गुलाल की होली का आनंद लेने के लिए भक्त आ रहे हैं। मंदिर में होली का रंग बरस रहा है। भक्त भी ठाकुरजी की दिव्य होली के साक्षी बन रहे हैं। रविवार की सुबह ठाकुर राधावल्लभलाल ने भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली। ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा।शृंगार आरती के बाद ठाकुर राधावल्लभलाल ने सुंदर वस्त्रों में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर में होली के रसिया और समाज गायन वातावरण को और भी रंगीन बन रहा था। सेवायतों ने ठाकुरजी के कपोल (गाल) पर गुलाल लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप भक्तों को बांटा। कपोलों पर गुलाल लगाने के साथ मंदिर में होली गायन के मध्य गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई। सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसाद भक्तों पर लुटाया। देश के कोने-कोने से आए भक्त भी ठाकुरजी के प्रसादी को पाकर धन्य हुए। गुलाल में रंगकर भक्त नृत्य करने लगे। मंदिर प्रांगण ठाकुर राधावल्लभ के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। 
भक्तों पर उड़ाया गया गुलाल

मंदिर के सेवायत टीकैत अधिकारी मोहित मराल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, विशाललाल गोस्वामी और गौरव गोस्वामी ने भक्तों पर गुलाल उड़ाया। इधर, दिल्ली निवासी मंजू शर्मा परिवार के साथ आईं। बोलीं, राधावल्लभ मंदिर में हो रही गुलाल की होली के दर्शन पाकर हम धन्य हो गए। 

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार