*फर्जी अभिलेखों से करती रही नोकरी मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यवाही का हुआ आदेश, कोतवाली पुलिस ने मामले में किया खेल"*
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️
जिला सम्वाददाता ✍️
मथुरा I
मथुरा शहर के अंतर्गत एक मामले का खुलासा हुआ जिसमें आरोपी द्वारा एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की प्राचार्या पर धोखाधड़ी के माध्यम से नोकरी करने का आरोप लगा है I प्रार्थी द्वारा एक शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जिसमें जानकी बाई इंटर कालेज की प्राचार्या पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति की जांच विभाग द्वारा दिये गये मार्कशीट को फर्जी पाया गया मामले में तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक ने उपमुख्यमंत्री को 4 दिसंबर 2018 को भेजे गए पत्र में बताया कि विद्यालय के प्रबंधक को प्राथमिकता दर्ज कराने के आदेश निर्गत कर दिये गये हैं विद्यालय प्रबंधक ने प्राचार्या से मेलजोल करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई I मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीधे पुलिस आयुक्त आगरा को निर्देश दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्यालय को अवगत कराया जाए I बताया जा रहा है जिस समय एफ आई आर लिखी जा रही थी तब प्राचार्या का पति कोतवाली में ही बैठा हुआ था I आरोपी के द्वारा मामले में बताया जा रहा है कि डाक्टर सीमा सिंह पत्नी अरुण कुमार के मुताबिक उनकी नियुक्ति 2011 में चयन बोर्ड इलाहाबाद के द्वारा जानकी बाई बालिका इंटर कालेज मथुरा में मनोविज्ञान प्रवक्ता अनुसूचित जाति के अंतर्गत हुई कालेज की प्राचार्या जातिगत मानसिकता रखने के कारण प्रताड़ित किया करती थीं व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सामाजिक छवि को धूमिल करने की कोशिश करने का प्रयास करती थी I कालेज प्राचार्या की नियुक्ति वर्ष 2000 में हिंदी प्रवक्ता विषय विशेषक के पद पर किशोरी रमण कन्या इंटर कालेज में हुई उक्त पद के लिये संस्कृत विषय की योग्यता होना अनिवार्य था I प्राचार्या ने वर्ष 2005 में संस्कृत विषय से फर्जी अंक पत्र भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा का बी.ए 3 ईयर का कूट रचित तैयार करा कर वर्ष 2007 में पी सी बागला कालेज हाथरस से नियुक्ति करा ली I शिकायत कर्ता के अनुसार पुलिस द्वारा मामले में जो धाराएं लगाई गयी है वो मामले की जांच के अनुसार कम कर के लगाई गई है I शिकायत कर्ता का कहना है कि मामले में फर्जी दस्तावेज बनाना ,उनके इस्तेमाल कर, सरकारी पद प्राप्त कर नौकरी लेना ,सरकारी धन का गबन जैसी धाराओं को छुपाते हुये मामला दर्ज किया गया है I
Comments
Post a Comment