श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक आज:भूमि विवाद को लेकर बनेगी रणनीति, साधु संत और अधिवक्ता होंगे शामिल


गोपाल ✒️ चतुर्वेदी 
जिला सम्वाददाता 
मथुरा I 
श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास रविवार को एक अहम बैठक करने जा रहा है। मथुरा के एक होटल में आयोजित इस बैठक में श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर अहम रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में मथुरा वृंदावन के साधु संतों के अलावा प्रमुख लोग शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष के अनुसार इस बैठक में राम चरित मानस और सनातन धर्म पर हो रही टिप्पणी पर भी रणनीति बनाई जाएगी।श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह बैठक कई मायनों में अहम है। इस बैठक में मथुरा कोर्ट में चल रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद को लेकर अहम दस्तावेज सभी के सामने रखे जायेंगे। बैठक में शामिल होने वाले साधु संत और प्रमुख गणमान्य नागरिकों को इस विवाद को लेकर न्यायालय में चल रही कार्यवाही से अवगत कराया जायेगा।श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में श्री कृष्ण जन्मस्थान से संबंधित ऐतिहासिक,राजस्व और धर्म ग्रंथों से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जायेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर औरंगजेब ने कब्जा कर शाही ईदगाह बनाई। शाही ईदगाह जहां बनी है वह जगह उनके आराध्य भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि की है।मथुरा के होटल शीतल रेजेंसी में होने जा रही इस बैठक में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में न्यायिक प्रक्रिया के अलावा किस तरह से श्री कृष्ण जन्मभूमि की जगह पर बनी शाही ईदगाह को हटाया जाए इस पर मंथन होगा। बैठक में उपस्थित होने वाले साधु संत इसमें क्या भूमिका निभा सकते हैं इस पर भी चर्चा हो सकती है।श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले को लेकर होने वाली इस बैठक में राम चरित मानस और सनातन धर्म पर हो रही अनर्गल बयानबाजी को रोकने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित मानस के एक दोहे को लेकर बयानबाजी की थी। जिसके बाद राम चरित मानस को लेकर देश में एक बहस छिड़ गई है। इस अनर्गल बयानबाजी को रोकने के लिए इस बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद को लेकर मथुरा की कोर्ट में विभिन्न लोगों और संगठन द्वारा 12 से ज्यादा वाद दाखिल किए हुए हैं जिन पर अदालत में सुनवाई चल रही है। कोर्ट में दाखिल वाद में श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि मुक्त कराने की मांग अदालत से की गई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास द्वारा भी कोर्ट में जमीन मुक्त कराने, शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग को लेकर कोर्ट में वाद दाखिल किए हुए हैं। इन वादों पर मथुरा की विभिन्न अदालतों में सुनवाई चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार