कोसी, गोवर्धन और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के बदलेंगे दिन, हवाई अड्डे जैसी मिलेगी सुविधा -- अमृत भारत स्टेशन योजना"

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️ 
जिला सम्वाददाता ✍️ 
मथुरा I 
मथुरा जिले में कोसीकलां, गोवर्धन, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के दिन जल्द बदलेंगे। इन स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया है। इन स्टेशनों के जीर्णोद्धार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में विकास का खाका खींचा जा रहा है। रेलवे भी श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा विकसित कर रही है।कोसीकलां, भूतेश्वर, गोवर्धन रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया है। इन स्टेशन पर सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। वेटिंग रूम, कार्यालय में फर्नीचर बेहतर किया जाएगा। प्लेटफार्म पर बैठने की सुविधा अच्छी होगी। पेयजल और शौचालयों की सुविधाएं पहले से बेहतर की जाएंगी। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी, हरियाली तीज, होली समेत कई बड़े आयोजन होते हैं। स्टेशनों पर पैर रखने तक का स्थान नहीं मिल पाता है । यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं कम न पड़ें, इसके दृष्टिगत विकास किया जाएगा। आवश्यकतानुसार लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाई जा सकती हैं I 
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि भूतेश्वर, गोवर्धन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में विकास होना है। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास कियाय जा रहा है।गोवर्धन की परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन स्टेशन महत्व रखता है। मुणिया पूर्णिमा, गोवर्धन पूजा, शरद पूर्णिमा आदि पर श्रद्धालुओं की लाइन लगती है। राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से गोवर्धन आसानी से पहुंचते हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार