चौबिया पाड़ा के जर्जर भवनों का किया जाएगा सर्वे
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️
जिला सम्वाददाता ✍️
मथुरा I
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क महानगर की पुरानी आबादी में बने प्राचीन जर्जर इमारतों को लेकर नगर निगम एक बार फिर गंभीर है. चौबिया पाड़ा के छौंका पाड़ा में मकान फटने की सूचना के बाद अब ऐसे मकानों को चिह्नित किया जाएगा, जो अत्यंत जर्जर हालत में हैं. इन मकानों की जर्जर अवस्था की वजह से आसपास की इमारतों को भी खतरा बना हुआ है.
इसके साथ ही ऐसे भवन स्वामियों को मकानों की मरम्मत कराने या उनका पुर्ननिर्माण कराने के लिए नोटिस भी दिए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह के संभावित हादसे तो टाला जा सके.बताते चलें कि महानगर की सबसे पुरानी आबादी टीलों पर बसी हुई है. कभी सीवर के रिसाव तो कभी जलापूर्ति की लाइन के रिसाव की वजह से यहां मकानों में पानी का रिसाव होने के मामले सामने आते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से चौबिया पाड़ा के मोहल्ला छौंका पाड़ा में मकानों की दीवारों में दरार आने को लेकर स्थानीय निवासी चिंतित हैं.
स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा जानकारी की गयी तो एक मकान बेहद जर्जर अवस्था में मिला है. उक्त मकान का छज्जा झुका हुआ है. इससे पूर्व भी तुलसी चबूतरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान का मलवा गिरा था. उसके बाद गली सेठ भीकचंद में भी एक पुराना मकान धराशाई हुआ था. इसे देखते हुए नगर निगम ने चौबिया पाड़ा क्षेत्र में ऐसे पुराने मकानों को चिह्नित कराने का निर्णय लिया है, जो अत्यंत जर्जर अस्था में हैं.
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता सिविल एसपी मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की टीम चौबिया पाड़ा के जर्जर भवनों का सर्वे भी कराएगा. ऐसे भवनों को चिह्नित किया जाएगा, जो अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं. उक्त भवन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए अपने जर्जर भवनों की मरम्मत या पुर्ननिर्माण कराने को कहा जाएगा. अधिशाषी अभियंता ने स्थानीय लोगों से तत्काल अपने जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की अपील की है.
Comments
Post a Comment