सदर तहसील का अंदाज निराला अलीगढ़ के व्यक्ति का मथुरा में बना दिया आय प्रमाण पत्र, एसडीएम बोले जांच के बाद होगी कार्यवाही


मथुरा में तहसीलदार का कारनामा सामने आया है। यहां सदर तहसील में अलीगढ़ के रहने वाले व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र बना दिया गया। दूसरे जनपद के व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र मथुरा में बनने का मामला चर्चा में आया तो एसडीएम ने इसकी जांच के आदेश दे दिए।मथुरा के समीपवर्ती जनपद अलीगढ़ के फतेहपुर मिलक जराना अलीगढ़ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र कुंदर सिंह माता का नाम श्री मति रामकली ने अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिसका क्रमांक 221450010096521 था। 
इसमें तहसील व जिला मथुरा दर्शाया कर सदर तहसील से 22 अक्टूबर 2022 को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।सदर तहसील से जारी महेंद्र सिंह के प्रमाण पत्र पर मासिक 4500 रुपए महीने और वार्षिक आय 54 हजार रुपए दिखाई गई। इस प्रमाण पत्र में पता अलीगढ़ का लिखा था केवल तहसील और जिला मथुरा इसके बाबजूद जिम्मेदारों ने आंख बंद कर अपनी रिपोर्ट लगा दी। इस प्रमाण पत्र को जारी करने से पहले लेखपाल और तहसीलदार ने ध्यान देना भी मुनासिब नहीं समझा कि जो पता आवेदन में लिखा वह उनके कार्यक्षेत्र में आता है या नहीं ।
इस मामले को लेकर चर्चा है कि तहसील में अधिकारी कम दलाल ज्यादा सक्रिय हैं। तभी तो अलीगढ़ जनपद के रहने वाले व्यक्ति का मथुरा की सदर तहसील से प्रमाण पत्र बन गया। तहसीलदार और लेखपाल ने आवेदन में लिखे पते पर ध्यान नहीं दिया और इतना ही नहीं यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि आवेदन कर्ता का जिस आय का वह प्रमाण पत्र बना रहे हैं क्या उसकी आय वास्तविकता में उतनी ही है या उससे कम या ज्यादा।मथुरा में अलीगढ़ जनपद के रहने वाले व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र बनने के मामले में जब एसडीएम सदर अजय जैन से जानकारी की तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जा रही है अगर कुछ गड़बड़ हुई तो प्रमाण पत्र को निरस्त किया जायेगा। एसडीएम साहब प्रमाण पत्र तो निरस्त करने की बात कह रहे हैं लेकिन वह यह नहीं बता रहे कि जांच के बाद मामला सही निकला तो क्या उनके खिलाफ भी कार्यवाही की संस्तुति करेंगे जिनकी लापरवाही से या किसी और वजह से यह प्रमाण पत्र जारी हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार