मथुरा में गाड़ी पर बैठकर तमंचा लहराते युवक:वायरल होने पर पुलिस हकरत में आई; चारों आरोपी अरेस्ट

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी ✍️ 
जिला सम्वाददाता ✍️ 
मथुरा I 
मथुरा में चार युवकों का तमंचा लेकर गाड़ी में घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से बोलेरो गाड़ी और तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब आरोपी सॉरी बोल रहे हैं।सोशल मीडिया पर 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
इस वीडियो में 4 युवक एक गाड़ी में बैठे हैं और बदमाशों का मेल रहन दे गाना गाते हुए हाथ में तमंचा लहरा रहे हैं। गाड़ी की खिड़कियों के कांच खुले हुए हैं और हाथ में युवकों के तमंचा है। गाड़ी मथुरा की सड़कों पर घूम रही है और युवक वीडियो बनाते हुए गाना गा रहे हैं।
शहर कोतवाली पुलिस वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी कि कुछ युवक बोलरो गाड़ी में हाथ में तमंचा लेकर तेज गति से गाड़ी चलाते हुए घूम रहे हैं और अभी शहर के पॉश इलाके कृष्णा नगर की तरफ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस चारों युवकों की तलाश में जुट गई।पुलिस ने जब युवकों की तलाश की तो काफी देर तक तलाश करने के बाद सभी युवक गाड़ी सहित कृष्णा नगर इलाके की बैंक कॉलोनी में खाली पड़े एक प्लॉट में गाड़ी खड़ी करके उसके अंदर बैठे हुए मिले। 
पुलिस ने घेराबंदी कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों युवकों से जब नाम पूछे तो युवकों ने अपने नाम हर्ष गोस्वामी उर्फ सूरज पुत्र सत्यानंद गिरी,दीपेश सिंह पुत्र महेश चंद निवासी 92 नई बस्ती विकास नगर हाई वे,हेमंत गोला पुत्र चंद्रवीर निवासी एवन होटल वाली गली जन्मभूमि लिंक रोड और सचिन कुमार पुत्र सोनपाल निवासी रामनगर कृष्णा नगर मथुरा बताया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए।एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ कृष्णा नगर चौकी प्रभारी अजय अवाना ने शहर कोतवाली में धारा 3,25 में मुकद्दमा दर्ज कराया है। चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 में सीज कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार