अपनी जन्म भूमि की जमीन को बचाने खुद हाजिर होना पढ़ गया भगवान को हाजिर

गोपाल चतुर्वेदी 
मथुरा 

मथुरा कोर्ट में हाजिर हुए भगवान:कोर्ट ने वादियों से कहा- मैंने मान लिया केशव देव आए हैं, 
श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह मामले में कोर्ट में मंगलवार को अजीबोगरीब नजारा दिखाई दिया। भगवान केशव देव को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। दरअसल, 23 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। उस वक्त कोर्ट ने 6 नंबर पर वादी बनाए गए भगवान केशव देव को गैर हाजिर माना था। इसके बाद अन्य वादी भगवान की प्रतिमा को बतौर वादी कोर्ट लेकर पहुंचे।मथुरा में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद संख्या- 12/2023 में सुनवाई थी। मामले में 6 वादी हैं। इसमें 6वें वादी के रूप में भगवान केशवदेव महाराज विराजमान कटरा केशव देव को भी वादी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान भगवान की प्रतिमा को लेकर अन्य वादी कोर्ट पहुंचे।अदालत के समक्ष भगवान ने हाजिरी लगाई। अदालत ने भगवान की उपस्थिति को स्वीकारा। कहा कि मैंने मान लिया केशव देव आए हैं। अगली तारीख पर उनको न लाने के आदेश दे दिए। 13 फरवरी को अब भगवान के सखा के रूप में अन्य वादी हाजिर होंगे।वाद संख्या 12/2023 में 6 वादी हैं। इसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवाजन सभा, बिजनौर निवासी अनिल कुमार पांडे,महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी, सत्यम शर्मा और ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान कटरा केशव देव हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार