मथुरा में रंगोत्सव को लेकर पर्यटन मंत्री ने की बैठक:बोले- 25 फरवरी तक पूरी करे तैयारी, लड्डू होली से शुरू होगा रंगोत्सव
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र,जिलाधिकारी पुलकित खरे,एसएसपी शैलेश पांडे,विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप,सीडीओ मनीष मीणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे I
जिला सम्वाददाता
मथुरा, 02 फरवरी 23
ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है। इस होली को खास बनाने के लिए योगी सरकार रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करती है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा ब्रज के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ साथ प्रमुख मंदिरों पर आकर्षक सजावट की जाती है। रंगोत्सव 2023 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मथुरा पहुंचे। जहां उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक की I
हर साल होली के अवसर पर रंगोत्सव का आयोजन किया जाता है। ब्रज की होलियों में बरसाना एवं नदगांव की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा, गोकुल की छड़ीमार होली, मथुरा व वृंदावन की रंगभरनी एकादशी आदि प्रमुख आयोजन होते हैं। होली के इन परम्परागत आयोजनों पर आयोजित होने वाले रंगोत्सव-2023 का शुभारंभ 27 फरवरी से किया जाएगा। 15 दिवसीय रंगोत्सव का समापन 13 मार्च को होगा।I
बृज की प्रसिद्ध होली के कार्यक्रमों को भव्यता एवं दिव्यता से मनाये जाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रंगोत्सव कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा बरसाना में ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जनपद की अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रंग उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली बरसाना की लट्ठमार होली, नंदगांव की होली एवं ब्रज के अन्य स्थान पर होने वाली होली के कार्यक्रमों को भव्यता एवं दिव्यता से मनाये जाने की तैयारियों पर गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक में पर्यटन मंत्री ने कहा कि ब्रज की होली के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को पूरी भव्यता से मनाये जाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उनका कहना है कि ब्रज के सभी स्थानों पर होने वाली होली के कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे ,देश के विभिन्न प्रांतों से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी ब्रज भूमि से लगाव रखते है। ब्रज भूमि में आस्था रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनका कहना है कि रंगोत्सव कार्यक्रम में अधिकारियों को व्यापक तैयारियां किये जाने एव समय-समय पर समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शान्ति व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल एवं मजिस्ट्रियल डयूटीरंगोत्सव का आगाज बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू होली 27 फरवरी से होगा। बरसाना में लड्डू होली और लट्ठमार होली के दिन राधा रास बिहारी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा प्रमुख मार्गों को सजाया जाएगा , पौराणिक महत्व के प्रिया कुंड पर आकर्षक सजावट होगी। लगा दी जाए।
कार्यक्रम के लिए 4 छोटी स्टेज,6 सेल्फी प्वाइंट और 4 बरसाना में एंट्री गेट भी बनाए जायेंगे। रंगोत्सव के तहत 1 मार्च को नंदगांव में 3 छोटी स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां 2 सेल्फी प्वाइंट,4 एंट्री गेट बनेंगे। इसी तरह श्री कृष्ण जन्मस्थान,गोकुल,रसखान की समाधि,द्वारिकाधीश मंदिर,विश्राम घाट,चंद्र सरोवर ,बल्देव, फालैन,महावन,रावल और होली गेट पर भी कार्यक्रम होंगे।
रंगोत्सव के लिए ब्रज के प्रमुख मंदिरों पर आकर्षक सजावट की जाएगी। बरसाना के राधारानी मंदिर,नंदगांव के नंदबाबा मंदिर,गोकुल के नंदभवन,ठाकुरानी घाट,बल्देव के दाऊजी मंदिर, मथुरा के द्वारकाधीश,श्री कृष्ण जन्मस्थान,वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर,रावल का राधारानी मंदिर,महावन का चौरासी खंभा मंदिर,फालैन का प्रह्लाद मंदिर के अलावा होली गेट पर रंग बिरंगी लाइटिंग की ।
जायेगी रंगोत्सव की चल रही तैयारियों की समीक्षा करने आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बरसाना में व्याप्त गंदगी और सड़कों की हालत देख नाराज हो गए। बैठक में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी को 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया। वहीं गोवर्धन ड्रेन की सफाई के लिए सिंचाई विभाग से कहा।
बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र,जिलाधिकारी पुलकित खरे,एसएसपी शैलेश पांडे,विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप,सीडीओ मनीष मीणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे I
बैठक में पर्यटन मंत्री ने कहा कि ब्रज की होली के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को पूरी भव्यता से मनाये जाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उनका कहना है कि ब्रज के सभी स्थानों पर होने वाली होली के कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे ,देश के विभिन्न प्रांतों से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी ब्रज भूमि से लगाव रखते है। ब्रज भूमि में आस्था रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनका कहना है कि रंगोत्सव कार्यक्रम में अधिकारियों को व्यापक तैयारियां किये जाने एव समय-समय पर समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शान्ति व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल एवं मजिस्ट्रियल डयूटी लगा दी जाए।
रंगोत्सव का आगाज बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू होली 27 फरवरी से होगा। बरसाना में लड्डू होली और लट्ठमार होली के दिन राधा रास बिहारी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा प्रमुख मार्गों को सजाया जाएगा , पौराणिक महत्व के प्रिया कुंड पर आकर्षक सजावट होगी।
कार्यक्रम के लिए 4 छोटी स्टेज,6 सेल्फी प्वाइंट और 4 बरसाना में एंट्री गेट भी बनाए जायेंगे। रंगोत्सव के तहत 1 मार्च को नंदगांव में 3 छोटी स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां 2 सेल्फी प्वाइंट,4 एंट्री गेट बनेंगे। इसी तरह श्री कृष्ण जन्मस्थान,गोकुल,रसखान की समाधि,द्वारिकाधीश मंदिर,विश्राम घाट,चंद्र सरोवर ,बल्देव, फालैन,महावन,रावल और होली गेट पर भी कार्यक्रम होंगे।
Comments
Post a Comment