दूर हुईं भ्रांतियां, लोगों ने कॉरिडोर को सही बताया
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
जिला सम्वाददाता
जी सी न्यूज नेटवर्क
मथुरा
वृंदावन(मथुरा)। ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर एक गतिरोध जारी है और लोग विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर मंदिर के सेवायतों के साथ-साथ स्थानीय लोग कॉरिडोर निर्माण के पक्ष में आए हैं। सोमवार रात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी, व्यापारी और स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी पुलकित खरे से मुलाकात की। भ्रांतियां दूर होेने के बाद इन लोगों ने वृंदावन के विकास के लिए कॉरिडोर को सही बताया।मंदिर के सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण में सेवायत और गोस्वामी के अधिकार के साथ-साथ मंदिर के संविधान से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इस पर डीएम ने कहा कि सेवायतों के जो अधिकार आज हैं, वे अनवरत रूप से हमेशा रहेंगे। मंदिर की परंपराओं से छेड़छाड़ होगी न उनके अधिकार बदलेंगे।
व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुषोत्तम मिश्रा ने दुकानदारों को दोगुना मुआवजा देने की बात पर डीएम ने कहा, जो दुकानदार किराएदार हैं, उन्हें कॉरिडोर में बन रहीं दुकानें दी जाएंगी और जो स्वामी हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। किराएदारों के साथ भी कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। जिन लोगों के मकान कॉरिडोर क्षेत्र में आ रहे हैं, उन्हें पूर्ण मुआवजा दिया जाएगा।बंटी गौतम, राजेंद्र द्विवेदी, अलौकिक, आशीष, मुकेश शर्मा, सुभाष खंडेलवाल से भी डीएम ने अलग-अलग मुलाकात कर उन्हें पूर्ण मुआवजा दिए जाने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी से हुई मुलाकात के बाद सभी लोग संतुष्ट दिखे। अफसरों ने कॉरिडोर निर्माण पर लोगों अंदर जो भ्रांति थीं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया। नगर निगम के निवर्तमान उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, निगम के कार्यालय प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ भी इस अवसर पर मौजूद रहे। पिछले सप्ताह संतों ने डीएम से मिलकर कॉरिडोर का समर्थन किया था। इसके बाद से ही विरोध कम होता जा रहा है। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी जा चुका है। ऐसे में सभी को पता है कि जो कोर्ट तय करेगा, वहीं होना है।
Comments
Post a Comment