टीचर के बीच हुई मारपीट:मथुरा के प्राथमिक विद्यालय में महिला टीचर के बीच हुआ झगड़ा,लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गोपाल चतुर्वेदी
जी सी न्यूज नेटवर्क
मथुरा
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव पडरारी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो महिला टीचर के बीच झगड़ा हो गया। यहां विद्यालय प्रबंध समिति के गठन को लेकर इंचार्ज अध्यापिका और महिला शिक्षा मित्र में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों ने एक दूसरे की चोटी पकड़ कर जमकर खींचतान की। महिला टीचर के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

झगड़े के दौरान इंचार्ज अध्यापिका और शिक्षा मित्र के बीच जमकर आरोप लगाए गए। इंचार्ज अध्यापिका पार्वती गौतम ने बताया कि महिला शिक्षा मित्र मीना देवी 11 बजे विद्यालय पहुंची। विद्यालय पहुंच कर शिक्षा मित्र मीना देवी ने प्रबंध समिति की बनाई गई अध्यक्ष को लेकर सवाल खड़े करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।
विद्यालय में जिस समय झगड़ा हुआ उस समय छात्र छात्रा और उनके अभिभावक भी स्कूल में मौजूद थे। छात्रों के सामने ही टीचर लड़ती रही। टीचर की स्कूल में लड़ाई का वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।प्राथमिक विद्यालय में हुए झगड़े को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शांत किया। इसके बाद इंचार्ज अध्यापिका पार्वती गौतम ने इसकी सूचना बीएसए कार्यालय और ए बी एस ए को दी। इसके साथ ही थाना राया पहुंचकर पुलिस से भी शिकायत की।
https://www.facebook.com/profile.php?id=100089523729318&mibextid=ZbWKwL
Comments
Post a Comment