सर्वे वाले आदेश के बाद कल श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर अहम सुनवाई

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी 
मथुरा 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर मथुरा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है. पिछली सुनवाई में सर्वे का आदेश दिया गया था, उसके बाद शाही ईदगाह मस्जिद ट्रस्ट द्वारा एक आपत्ति दायर की गई थी. उस आपत्ति के बाद ही कल कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को मौजूद रहने के लिए कहा है श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर मथुरा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है. शुक्रवार को कोर्ट हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करने जा रहा है. अब ये सुनवाई इसलिए मायने रखती है क्योंकि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि सर्वे की रिपोर्ट 20 जनवरी तक सौंपनी होगी. अब उस बीच कोर्ट ने दोनों हिंदू और मुस्लिम पक्ष को कल हाजिर होने के लिए कहा है जानकारी के लिए बता दें कि मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश दिया था. हिंदू पक्ष की अपील पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने ये आदेश दिया था. उस समय ये भी कहा गया था कि 20 जनवरी तक सर्वे की रिपोर्ट देनी होगी. लेकिन उस आदेश के बाद से ही शाही ईदगाह मस्जिद ट्रस्ट द्वारा इसका विरोध किया गया. इस साल दो जनवरी को उनके द्वारा आपत्ति भी दाखिल कर दी गई. उस आपत्ति में कहा गया था कि कोर्ट ने अमीन सर्वे की जो बात कही है, उसमें हमको ना कोई नोटिस मिला है और ना ही हमें सुना गया है, तो हमारी प्रार्थना को सुनने के बाद ही कोर्ट कोई आदेश जारी करे. उस आपत्ति के बाद ही कोर्ट ने दोनो पक्षो को कल न्यायालय में सुनवाई के लिए हाजिर होना के लिए कहा है.

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार