बुलडोजर को जलाने से पीछे नहीं हटेंगे
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
मथुरा
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। वृंदावन के साथ ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों से लगातार समर्थन मिल रहा है। गोवर्धन दानघाटी के गोस्वामी समाज सहित भरतपुर के कई लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। बृहस्पतिवार को लोगों ने बुलडोजर के फोटो लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बुलडोजर के फोटो जलाए और बांके बिहारी के जयकारे लगाए।बुलडोजर की फोटो को जलाकर सरकार को संदेश दिया है कि वृंदावन की कुंज गलियों में बुलडोजर की कोई आवश्यकता नहीं है। ये कुंजगलियां बिहारी जी की पहचान हैं। बुलडोजर को यहां से दूर ले जाया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो ब्रजवासी बुलडोजर को जलाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों को सांसद हेमामालिनी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा के कॉरिडोर से ब्रज की प्राचीन धरोहरों एवं कुंजगलियों के स्वरूप को कोई नुक़सान नहीं पहुंचाने संबंधी आश्वासन पर कहा कि हमें दोनों पर भरोसा नहीं है। दो-दो बार दोनों को मौक़ा दिया परंतु इन्होंने हर बार निराश किया है। अब ऩकी बातों में नहीं आने वाले हैं।
सपा नेता ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि सपा प्रदर्शन करने वालों के साथ है।
इस अवसर पर गोविंद खंडेलवाल, अमित गौतम, अनिल गौतम, अशोक शर्मा, आलोकिक शर्मा, आशीष वशिष्ठ, हिमांशु गोस्वामी, अतुल, आकाश, दिनेश, नीरज, अजय, श्याम, जगमोहन, रवि, राधामोहन, मनोज, राहुल, कुंज बिहारी, गोपाल, मृदुल, सूरज, बबलू, अनिल, गोविंद, मुक़ेश, तरुण, अशोक, प्रिंस, अमित, कन्हैया, शानू, मुक़ेश, मानक, विकास, सुनील मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment