मोबाइल लुटेरा दबोचा, तीन मोबाइल बरामद

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 


मथुरा । गोविंदनगर पुलिस ने गोकुल रेस्टारेंट पुल के पास से लुटेरे को पकड़ा है। उसके पास से लूटे गए तीन मोबाइल बरामद किए हैं। ५ माह पूर्व लुटेरे ने साथियों के संग छह मोबाइल लूटे थे।
प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि ९ अगस्त २०२२ को आदेश कुमार पुत्र किरेराम भाटी निवासी कुलीपुरा, सलेमपुर गुर्जर कासना (गौतमबुद्ध नगर) से छह मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा टीम के संग जुटे। मुखबिर की सूचना पर गोकुल रेस्टारेंट पर पहुंची, गोविंदनगर पुलिस टीम को देखकर लुटेरा भागने लगा।
पीछा करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात गोकुल रेस्टारेंट से लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अमर पुत्र शिवचरन निवासी अमर कॉलोनी, हाईवे है। इसके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। फरार लुटेरे के साथी जीशान उर्फ चवन्नी पुत्र फिरोज निवासी ठेकनारनौल मंडी रामदास और एक अन्य अज्ञात की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही फरार दोनों लुटेरे भी गोविंदनगर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार