वीडियो वायरल होने पर बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर निलंबित
गोपाल चतुर्वेदी
जी सी न्यूज नेटवर्क
मथुरा
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क नशे की हालत में एक बिजली इंजीनियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर शहरी डिवीजन प्रथम से अटैच कर दिया है.पिछले दिनों शहरी तृतीय डिवीजन कृष्णानगर में तैनात बिजली इंजीनियर नीरज कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें गाड़ी में सवार इंजीनियर नशे की हालत में दिखाई दे रहा था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की छवि धूमिल हुई तो अफसरों ने इसकी जांच की. एक्सईएन विपिन कुमार ने वीडियो एवं अपनी रिपोर्ट बनाकर एसई शहरी सुबोध कुमार शर्मा को सौंपी. यह जांच रिपोर्ट एसई शहरी ने चीफ इंजीनियर सिद्धार्थ मिश्रा को भेजी. चीफ इंजीनियर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश एसई शहरी को दिए. शाम को एसई शहरी सुबोध कुमार शर्मा ने जेई नीरज कुमार को निलंबित करते हुए शहरी डिवीजन प्रथम से अटैच किया है. एसई ने बताया कि अवर अभियंता नीरज कुमार ड्यूटी के समय नशे में मिला था. अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वाहन न करना एवं उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना कदाचार की श्रेणी में आता है. जेई को निलंबित कर दिया गया है.
Comments
Post a Comment