गन्ने का लाभकारी मूल्य मुख्यमंत्री करें घोषित : राजपाल
गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
जी सी न्यूज नेटवर्क
मथुरा
मथुरा । रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के निर्देश पर किसान अभियान संदेश को सभी बड़ी तादात में किसान, किसान संदेश पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजेंगे। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक उत्तर प्रदेश की सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं करती। साथ ही निराश्रित पशुओं से छुटकारा नहीं दिलाती।
रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने कहा कि सैकड़ों किसानों ने पत्र लिखकर सरकार को अपनी पीड़ा बताई। किसानों की दुर्दशा हो रही है। फसल और नस्लों की रक्षा के लिए किसान आत्महत्या के कगार पर पहुंच गया है। एक तरफ फसलों को निराश्रित पशु निगल रहे हैं, उनकी रक्षा के लिए किसान अपने खेत पर जाता है तो उसको मौत के घाट उतार दे रहे हैं। दूसरी तरफ गन्ने के दाम और भुगतान के लिए किसान खून के आंसू रो निर्णय लिया गया कि किसान विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में दमदारी के साथ सब लोग एक हैं। रालोद किसानों के साथ चलकर इस अभियान को सफल बनाएगी और किसान विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बलवीर सिंह, दर्याब सिंह, पूरन प्रधान, सुभाष पहलवान, गुड्डू, महाराज सिंह, सुरेंद्र चौधरी, गौरव तोमर, नीरज ठाकुर, राजेंद्र
Comments
Post a Comment