ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गया यात्री,कटे दोनों पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोपाल  चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 

ट्रेन के न रुकने पर यात्री चलती ट्रेन से कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची रेलवे चिकित्सक तथा आरपीएफ की टीम ने उसे अस्पताल भिजवाया।बृहस्पतिवार को आगरा से दिल्ली जा रही ट्रेन से एक यात्री जंक्शन पर कूद गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों पैर कट गए। सूचना डीएससीआर आगरा एवं डिप्टी एसएस कमर्शियल मथुरा को दी गई।
सूचना पर डिप्टी एसएस कमर्शियल मीनाक्षी मिश्रा, डिप्टी एसएस ऑपरेटिंग घनश्याम शर्मा, चिकित्सक निभा मोहंती और आरपीएफ कांस्टेबल राहुल कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ को घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवा दिया।आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घायल रेल यात्री का नाम सलीम पुत्र फरमूद निवासी मैनाठेर पुलिस थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद है। यात्री के मुताबिक उसे आगरा उतरना था, गाड़ी वहां नहीं रुकी तो उसने सोचा मथुरा उतर जाऊंगा, लेकिन मथुरा भी गाड़ी नहीं रुकी तो वह चलती ट्रेन से कूद गया और चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में यात्री का उपचार किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार