मथुरा के आश्रम में उमड़ी भीड़ की तस्वीर को सचिन पायलट की सभा बताकर किया जा रहा शेयर
गोपाल चतुर्वेदी
G C News Network
मथुरा
इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल हो रही दो तस्वीरों में से एक तस्वीर सचिन पायलट की सभा की नहीं है. ये तस्वीर मथुरा के जय गुरुदेव आश्रम के एक कार्यक्रम की है जो पिछले साल आयोजित हुआ था राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी बीच, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच तनातनी का नया राउंड शुरू हो चुका है. सचिन पायलट इन दिनों जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य में रैलियां कर रहे हैं. इसी सिलसिले में 18 जनवरी को झुंझुनू जिले में उनकी एक रैली हुई. सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए इस रैली में भारी भीड़ जुटने की बात कही जा रही है .
इन तस्वीरों में एक मैदान पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. एक ट्विटर यूजर ने दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “आज किसान महासम्मेलन गुढ़ा उदयपुरवाटी झुंझुनू का दृश्य.”
दावा
ये राजस्थान के झुंझनू में सचिन पायलट की सभा में उमड़ी भीड़ की तस्वीर है.
निष्कर्ष
ये तस्वीर मथुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम में पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम की है.
Comments
Post a Comment