बेबी रानी मौर्य शुक्रवार की दोपहर पहुंची श्रीकृष्ण जन्मस्थान

गोपाल चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 

महिला व बाल विकास मंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर किए ठाकुर जी के दर्शन

प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने ठाकुर श्री केशवदेव, भागवत भवन, श्रीगर्भ गृह मंदिर समेत श्री राधाकृष्ण युगल सरकार के श्रीचरणों में अरदास लगाई। इसके साथ ही जन्मभूमि में स्थित गौशाला  में दिव्य गौवंश का पूजन कर उन्हें रोटी, तिल और गुड़ के गड्डू  खिलाए। 


श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यूपी की महिला व बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य को मंदिरकी व्यवस्था, सेवा पूजा एवं प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। बेबी रानी मौर्य को उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद द्वारा जन्मस्थान परिसर और उसके आसपास कराए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित लीला मंडप की भव्यता एवं सुंदरता देख वह अभिभूत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार