इनवेस्टर्स समिट का हुआ आयोजन:मथुरा

गोपाल चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 

वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में एकत्रित हुए बिल्डर ,आवास विकास विभाग ने आयोजित की इनवेस्टर्स समिट

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। आवास विकास विभाग द्वारा आयोजित इनवेस्टर्स समिट में मथुरा के बिल्डर एकत्रित हुए। इस समिट में प्रमुख सचिव वीडियो कांफ्रेंस के करिए प्रदेश के बिल्डरों से जुड़े।
एमवीडीए ने बिल्डर्स को इनवेस्टर्स समिट के लिए बुलाया गया। समिट में प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मथुरा के अलावा आगरा,अलीगढ़,गाजियाबाद ,मेरठ,कानपुर आदि शहरों से बिल्डर जुड़े। समिट में बिल्डरों ने सुझाव और शिकायत रखे। मथुरा में इनवेस्टर्स समिट में 19 बिल्डर ने नई कॉलोनी बनाने के लिए एमओयू साइन किए।
समिट में मथुरा के बिल्डर टेकमैन ग्रुप के निदेशक नीरव निमेष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुझाव और शिकायत की। नीरव निमेष ने समिट में कहा कि वर्टिकल डेवलपमेंट की बात की जाती है लेकिन जिले के सबसे पॉश इलाके छटीकरा रोड पर दो मंजिला इमारत बनाने की अनुमति है। इसके अलावा 1996 में ताज ट्रिपोजियम जॉन के कारण जो पाबंदियां लगी थीं अब उनको नीरी की रिपोर्ट के आधार पर बदला जाए। जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।विकास प्राधिकरण के सभागार में 19 बिल्डरों की तरफ से 1960 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं के लिए एमओयू साइन किए गए। इसमें सन सिटी ग्रुप,पुस्पंजलि कंस्ट्रक्शन, टेकमैन बिल्डर,महाराजा इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड,कृष्णा ग्रीन डेवलपर्स,ओमेक्स लिमिटेड, जिया कंस्ट्रक्शन,दीपक कंस्ट्रक्शन,माधव प्रॉपर्टीज, एमआर ग्रुप,एरिया बिल्डकॉन,स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी हॉस्पिटल,कल्याण करोती सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल और ब्रज हाउसिंग शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार