परीक्षा केंद्रों पर रहेगी हाईस्पीड इंटरनेट व्यवस्था

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 

मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की १६ फरवरी से शुरू होने जा रहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थाओं के साथ समीक्षा की। सभी को स्पष्ट हिदायत दी कि परीक्षा की निर्धारित व्यवस्थाएं समय पूर्व कर ली जाएं।
चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने कहा कि परीक्षा से पूर्व ही बोर्ड के दिशानिर्देशों के तहत व्यवस्थाएं पूरी कर लें। स्ट्रांग रूम पर डबल कैमरे की निगरानी की व्यवस्था की जाए। स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य कक्ष को बनाया जाए तो प्रधानाचार्य के बैठने की व्यवस्था अन्य कक्ष में की जाए। हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था सभी केंद्रों पर रहनी चाहिए। फर्नीचर, पेयजल, बिजली का प्रबंध भी पहले से ही कर लिया जाए। सीसीटीवी कैमरों का संचालन निरंतर रहना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की रुकावट दंडनीय होगी। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान भी बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन किया जाए।डीआईओएस ने बताया कि जनपद में इस बार बोर्ड की परीक्षाएं १२६ केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसमें ८ राजकीय, ७१ सहायता प्राप्त और ४५ वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर ८१०३० छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार