मथुरा-वृंदावन के यमुना घाट सुंदरीकरण योजना

प्रयागराज, . मथुरा (Mathura) वृन्दावन में यमुना घाटों के सुंदरीकरण व सीवर लाइन व्यवस्था को लेकर दाखिल अन्य याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मैप सहित पूरा प्रोजेक्ट व घाटों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार (State government) हलफनामा दाखिल करें.

महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र ने कहा कि याचिका की मांग के अनुरूप योजना तैयार कर पालन किया जा रहा है. नालों को टैप किया गया है. घाटों की मरम्मत की जा रही है. योजना के लिए विभागों से अनापत्ति ली गई है. वह बेहतर हलफनामा दाखिल करेंगे.
याची अधिवक्ता का कहना था कि यमुना नदी में घाट के नीचे सीवर लाइन डाली जा रही है. जिसमें लीकेज से यमुना प्रदूषित होगी. साथ ही नये घाट बनने से पुराने घाटों का स्वरूप नष्ट हो जायेगा. इस मामले की भी सुनवाई 14 फरवरी को होंगी.
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा बांके बिहारी मंदिर मथुरा (Mathura) में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कारिडोर बनाने की योजना के खिलाफ आपत्तियां की गई है. जबकि याचिका दाखिल कर यह मांग की गई है की जन्मभूमि के आसपास व बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ को रोकने के लिए सरकार की इस तरह की पहल जरूरी है.

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार