यूपी। एसटीएफ ने बनारस के 50 हजार के इनामी समेत पांच बदमाश मथुरा में। किये गिरफ्तार, एक को लगी गोली

गोपाल चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 
अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना सुरीर पुलिस व एस0टी0एफ0 टीम के द्वारा मुठभेड़ के दौरान बनारस रेंज के 50,000/- रुपये के इनामी अभियुक्त बग्गा उर्फ मुन्ना उर्फ सहादत पुत्र जमात अली उर्फ नाजिम उर्फ इब्राहिम निवासी ईट खाली विनोरा थाना तिर्वा कन्नौज (घायल) और उसके 4 साथियों कादिर राणा, इकबाल उर्फ जावा उर्फ जावेद, करीम खान उर्फ सोहेल और कलीम उर्फ मास समस्त निवासी गढ़ शकरपुर थाना रजाकपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 02 चाकू, 03 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा व 04 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्तगण 

1- बग्गा उर्फ मुन्ना उर्फ सहादत पुत्र जमात अली उर्फ नाजिम उर्फ इब्राहिमनिवासी ईट खाली विनोरा थाना तिर्वा कन्नौज (घायल)

2- अभि0 कादिर राणा पुत्र फाती उर्फ पहलवान 

3- अभि0  इकबाल उर्फ जावा उर्फ जावेद पुत्र जमात अली उर्फ नाजम

4- अभि0 करीम खान उर्फ सोहेल पुत्र हसमुद्दीन उर्फ सलमान 

5- अभि0 कलीम उर्फ मास पुत्र शेरखान उर्फ आदल समस्त निवासी गढ़ शकरपुर थाना रजाकपुर जिला अमरोहा

अभियुक्त लूट/डकैती/अवैध शस्त्र रखने आदि के अभ्यस्त अपराधी हैं। अभियुक्त बग्गा पर कुल 14 मुकदमें हैं, जिनमें डकैत/चोरी/गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित हैं। जनपद जौनपुर, लखनऊ, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद आदि जनपदों से है। अन्य अभियोगों की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है।

बाहर के इनामी बदमाश समेत अन्य बदमाशों को तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन सवाल फिर वही है कि मथुरा की छाती पर मूंग दल रहे चेन स्नैचर्स के साथ यहां की पुलिस कब मुठभेड़ करेगी, उन्हें कब गिरफ्तार करेगी या वे उसके संरक्षण में यूं ही पलते रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार