25 हजार के इनामी बदमाश को 18 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
जिला सम्वाददाता 
मथुरा 

कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी लोगों के घर में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार था. 
यह था मामला  
लूट और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे 25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है. दरअसल आज से 18 साल पहले शातिर आरोपी लोगों से लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार था. पुलिस 2005 से इस आरोपी को पकड़ने की फिराक में थी. पुलिस ने बताया कि शातिर बदमाश बदमाश सप्पा निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला है. पकड़ने के लिए बिछाया जाल रात के समय मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में घूम रहा है. यह खबर सुन कर पुलिस के कान खड़े हो गए. सीओ छाता टीम के साथ शातिर बदमाश को पकड़ने के लिएरवाना हो गए, और आरोपी की घेराबंदी कर उसे धर-दबोचा.

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार