ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता 23 को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वॉरियर्स में दिए गए मंत्रों के आधार पर

गोपाल चतुर्वेदी 
जी सी न्यूज नेटवर्क 
मथुरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा 27 जनवरी को छात्रों के साथ की जायेगी। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देश पर एक ड्राइंग एवम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी केंद्रीय विद्यालय संगठन को दी है। जिसके अंतर्गत 500 केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें मथुरा के रिफाइनरी नगर का केंद्रीय विद्यालय भी है।
23 जनवरी को ड्राइंग एवम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन देश भर के 500 केंद्रीय विद्यालय में किया जायेगा। जिसमें करीब 50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए मथुरा के रिफाइनरी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में तैयारी कर ली गई हैं।
केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के प्रधानाचार्य एस के अग्निहोत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्लास 9 से 12 तक के लगभग 17 स्कूल के 100 विद्यार्थी शामिल होंगे। छात्रों के मध्य ड्राइंग एवम पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय बाद,कैंट,जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव,कान्हा माखन पब्लिक स्कूल बाद,दिल्ली पब्लिक स्कूल रिफाइनरी नगर, ए बी पी एस फरह, बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल , जी आई सी मथुरा,ग्रीन विलो स्कूल,आर्मी पब्लिक स्कूल,बलदेव पब्लिक स्कूल,प्रसाद पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन मिलेनियम, रतन लाल फूल कटोरी देवी स्कूल,रमन लाल शोरा वाला और चंदन वन स्कूल के छात्र होंगे।इस प्रतियोगिता में 5 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी। चयनित विद्यालयों के प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर उपलब्ध कराएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार