में घुसकर15 लाख की नकदी चुरा ले गए, जमीन बेचकर मिले थे रुपये, ससुर को देखने गए थे गृहस्वामी

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  घर में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़कर चोर लाखों की नकदी चोरी कर ले गए. घर पहुंचने पर गृहस्वामी को जानकारी हुई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड सहित स्पेशल टीमें मौके पर पहुंच गई. गृहस्वामी ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है.
थाना राजा का रामपुर के गांव विल्सड़ पट्टी निवासी कमल दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि  परिवार के साथ बीमार ससुर को देखने के लिए कासगंज गए थे. देर रात कासगंज से घर लौटे. घर में अंदर जाकर देखा. अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला. अलमारी से चोर 15 लाख रुपये चोरी कर ले गए. अलमारी में रुपये न देख गृहस्वामी के होश उड़ गए. उनके अनुसार हाल में ही ननिहाल गांव उस्मानपुर कासगंज में जमीन बेंची थी. उसी के रुपये रखे हुए थे. राजा का रामुपर में ही जमीन खरीदने वाले थे. मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
परचून की दुकान से नकदी-सामान चोरी

चोरों ने एक के बाद दो दुकानों को निशाना बनाया. परचून की दुकान से चोर हजारों की नकदी, सामान चोरी कर ले गए.
सराफ की दुकान से चोर चोरी करने में असफल रहे. सेंध लगाकर चोर दुकान में घुसे थे. पीड़ित ने अज्ञात चोरों के

विरुद्ध तहरीर दी है. थाना जसरथपुर के गांव खरसैला निवासी सचिन की गांव सरौंठ के पास परचून की दुकान है. पास में भोला ज्वेलर्स की दुकान है.  रात चोर परचून की दुकान में पीछे की दीवार तोड़कर घुस आए. दुकान में घुसकर 35 हजार की नकदी, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए. इसके बाद चोरों ने सर्राफ की दुकान में सेंध लगाई. इस दुकान में चोरी करने में असफल रहे.  सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी. पीड़ित सचिन ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है.


Comments

Popular posts from this blog

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार