Posts

रासेश्वर भगवान कृष्ण की नगरी में, सनी लियोनी का नृत्य बर्दाश्त नहीं: गोपाल चतुर्वेदी

Image
नंद किशोर शर्मा  जिला संवाददाता  मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी द्वारा रासेश्वर भगवान कृष्ण की नगरी में पोर्न स्टार सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर चेतावनी जारी करते हुए जिला प्रशासन को अवगत कराया कि ब्रज की पावन धरा पर इस तरह के लोगों के कार्यक्रमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिला प्रशासन तत्काल इस ओर ध्यान देकर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी करे। मथुरा दिल्ली बाईपास पर महोली के निकट "दा ट्रकं बार" रूफटॉप बार पर नए साल का जश्न मनाने के लिए पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी को बुलाया गया है, मथुरा वृंदावन की पहचान रासेश्वर भगवान श्री कृष्ण और राधा की लीला स्थली के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं, जहां भक्ति भाव को लेकर देश विदेश से श्रद्धालुओं का निरंतर आना रहता है ऐसी पावन भूमि पर इस तरह के आयोजनों को अनुमति देना ब्रज की गौरवशाली संस्कृति को धूमिल करने की एक बड़ी साजिश है। अखिल भारत हिन्दू महासभा ऐसे किसी आयोजनों को मथुरा की भूमि पर बर्दाश्त नहीं कर पाएगी, अगर मथुरा प्रशासन द्वारा समय रहते ऐसे आयोजन को प्रतिबं...

रक्षाबंधन पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लें - विश्व सनातन संघ

Image
रक्षाबंधन पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लें - विश्व सनातन संघ जयपुर। विश्व सनातन संघ की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह त्योहार केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में नारी के सम्मान और संरक्षण का संदेश भी देता है। इस अवसर पर महिलाओं के रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति आदर और सहयोग का वचन दिया गया। संघ के सदस्यों ने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति और सृजन का प्रतीक माना गया है, इसलिए प्रत्येक पुरुष का कर्तव्य है कि वह उनकी गरिमा और अधिकारों की रक्षा करे। और बहनों को उपहार स्वरूप धार्मिक पुस्तकें और सुरक्षा संबंधी किट भी प्रदान करें।

मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक पार्टी'

Image
 मां यमुना एवं 84 कोस ब्रज मथुरा मंडल के अस्तित्व बचाने को , यमुना भक्तों ने बनाई नवीन 'राजनैतिक  पार्टी' -मां यमुना तट पर हुआ राष्ट्रीय सनातन समाज पार्टी का गठन         मथुरा। स्वयंसेवक नहीं, राष्ट्रसेवक बनें, राजनीतिज्ञ नहीं राष्ट्रनीतिज्ञ बनें के भाव को आत्मसात करके सनातन समाज की लोकतांत्रिक सेवा हेतु "राष्ट्रीय सनातन समाज-  पार्टी ( आरएसएस पार्टी) की प्रथम बैठक 8 अगस्त 2025 शुक्रवार सायं पुण्यतीर्थ विश्राम घाट स्थित हनुमानगढ़ी पर संपन्न हुई।  सभी संस्थापक सदस्यों ने मां यमुना का षोडापच्चार पूजन कर दुग्ध एवं सामग्री भोग अर्पण किया। प्रथम गठन बैठक मैं सर्वसम्मति से यमुना पुत्र मुकेश बालकृष्ण को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी। आरएसएस पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना पुत्र मुकेश बालकृष्ण ने सभी संस्थापक सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए  नवीन राजनीतिक पार्टी के गठन के कारण को बताते हुए कहा की वर्तमान में मां यमुना का जल जो हमारा हक है, उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने बेच रखा है । जिसकी कोई ...

ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित में रचा इतिहास, प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों पर हुई इनामों की बौछार

Image
वृंदावन में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन  विजेताओं को हुए पुरस्कार वितरण    *वृंदावनधाम ने शतरंज  के बड़े आयोजन घोषणा ....डॉ. विनोदम*  वृन्दावन(मथुरा)। श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन में उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे विशाल शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ  दो दिन चलने वाले इस शतरंज प्रतियोगिता के महासमर में देश के कौने कौने से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमे रैपिड चेस में प्रथम। मैदांश गोयल उम्र 15 वर्ष पंजाब से, द्वितीय सृजन साह पश्चिम बंगाल से,तृतीय स्थान वेदांत रूपेश भाई उम्र 15 वर्ष गुजरात से रहे। बेस्ट उत्तर प्रदेश का खिताब विकाश निषाद कानपुर,वेस्ट मथुरा का खिताब आशीष चतुर्वेदी पल्लू के नाम रहा वही बेस्ट वेटरन राजेश शर्मा, बेस्ट बालक विधुन अग्रवाल लड़कियों में तनिष्का को ट्रॉफी का खिताब दिया गया। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ,समाजसेवी विनोदम  राकेश तिवारी एडवोकेट मनोज पाठक , आशीष कुमार द्विवेदी  द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार वितरण करने व...

मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ

Image
मथुरा में ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ  5 वर्ष की आयु से लेकर 80 साल के वृद्ध व्यक्तियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग उत्तर प्रदेश शतरंज फैडरेशन की बेरुखी से आयोजकों में मायूसी  गोपाल चतुर्वेदी मंडल ब्यूरो चीफ मथुरा   वृन्दावन(मथुरा)। श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन में उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे विशाल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ दो दिन चलने वाले इस शतरंज प्रतियोगिता के महासमर में देश के कौने कौने से प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा वृंदावन के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत शर्मा और मथुरा के प्रमुख उद्योगपति महेश पाठक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वृन्दावन के शांति सेवा धाम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन ब्रज भूमि शतरंज प्रतियोगित का आयोजन कर रहे संस्था के चेयरमैन डॉ विनोदम चतुर्वेदी द्वारा इस आयोजन को उत्तर प्रदेश लेवल पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्तर प्रदेश में शतरंज के खेल में लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कराया प्रदेश में तमाम ऐसे शतरंज के खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस ख...

सौ करोड़ के फाइनेंशियल फ्रोड के मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची मथुरा

Image
 सौ करोड़ के फाइनेंशियल फ्रोड के मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची मथुरा आरोपित व्यक्ति ने 9वीं मंजिल से कूदने की दी धमकी  संवाददाता मथुरा  मथुरा जनपद के थाना हाइवे इलाके में बनी  राधा वैली सोसाइटी में 3 घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा जहां एक पंजाब पुलिस टीम द्वारा एक बड़े फाइनेंशियल फ्रोड के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची इसी दौरान आरोपित व्यक्ति द्वारा अपने आप को इमारत की नौवीं मंजिल पर बनी बालकनी में बंद कर पुलिस को ऊपर से कूदने की धमकी देने की कोशिश की गई, पुलिस टीम और फायर टीम की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पंजाब प्रांत के फरीदपुर से आई पुलिस की टीम मथुरा में बैंक फ्रोड के मामले में एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची जिसमें एक दरोगा 3 सिपाही बैंक कर्मी अमित नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची, जहां अमित नामक व्यक्ति राधा वैली की निर्मला बिंग की 9वीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 903 किराए पर ले रखा था 22 जुलाई को अमित को यह फ्लैट उसके दोस्त द्वारा किराए पर दिलाया, जब पंजाब पुलिस उसे गिरफ्ता...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अडिग चौकी प्रभारी पर हुई कार्यवाही चौकी से हटाए गए

Image
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अडिग चौकी प्रभारी पर हुई कार्यवाही चौकी से हटाए गए  संवाददाता मथुरा  मथुरा में बीते दो दिन पूर्व गोवर्धन थाना अंतर्गत अडीग चौकी प्रभारी के क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक पीड़ित द्वारा चौकी प्रभारी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया जिस पर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लिया खुद चौकी द्वारा इस मामले में सफाई पेश की गई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने का सराहनीय कदम उठाया इस मामले की जांच एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को सौंपी गई। यह मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ींग के माधुरी कुंड निवासी द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना के बाद चौकी प्रभारी द्वारा चौकी पर बुलाकर मारपीट करने का है, पीड़ित व्यक्ति द्वारा चौकी प्रभारी कपिल नागर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट का आरोप लगाया ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए मा...